सड़क दुर्घटना (road accident)में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों की पुलिस ने इस तरह बचाई जान

Injured in a road accident, the police saved the lives of three tourists of a family नैनीताल, 08 मार्च 2023- दिल्ली से कैंची धाम मंदिर…

Injured in a road accident, the police saved the lives of three tourists of a family

नैनीताल, 08 मार्च 2023- दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त (road accident)हो गई। सूचना के बाद पुलिस के रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों की जान बचाई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
road accident

जानकारी अनुसार कैंची धाम से वापस लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई(road accident)।

स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना (road accident)की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित तथा जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस टीम मल्ला काठगोदाम चौकी से फिरोज आलम, एएसआई मनोहर सिंह, एएसआई अरविंद सिंह, कांस्टेबल लोकेश, कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल प्रमोद, कांस्टेबल करतार आदि शामिल थे।