Uttarakhand- अलोक उनियाल, सुजीत रावत और कीर्ति भट्ट को प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ में मिली जिम्मेदारी

टिहरी। प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ ने शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल के अलोक उनियाल को प्रदेश संगठन मंत्री, पौड़ी के सुजीत रावत को गढ़वाल मण्डल…

टिहरी। प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ ने शिक्षा विभाग टिहरी गढ़वाल के अलोक उनियाल को प्रदेश संगठन मंत्री, पौड़ी के सुजीत रावत को गढ़वाल मण्डल एवं आयुष विभाग के कीर्ति भट्ट को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अलोक उनियाल और सुजीत रावत एवं कीर्ति भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जो भी दिशा निर्देश उन्हें दिए जाएंगे उनका पालन किया जाएगा।

प्रदेश आई0टी सेल विकास डबराल में कहा कि अलोक उनियाल वर्तमान मे EMOAU गढ़वाल मंडल में संगठन मंत्री है और सुजीत रावत पूर्व में पौड़ी में जनपदीय अध्यक्ष रहे चुके है और उनका अनुभव संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।