अगर अभी आप भी खरीदने वाले हैं गोल्ड तो थोड़ा रुक जाइए, रिपोर्ट्स में आया बड़ा दावा, ₹80000 तक गिरेगी सोने की कीमत

सोने की कीमत आजकल आसमान छू रही है। शादियों में सोना खरीदने वालों के लिए यह किसी मुसीबत से कम भी नहीं है। वही मिडिल…

n7020249291771902549695aa0ea4203034f505111a6662994a04b60d1f7f25d655d477d61bb2366e0823a4

सोने की कीमत आजकल आसमान छू रही है। शादियों में सोना खरीदने वालों के लिए यह किसी मुसीबत से कम भी नहीं है। वही मिडिल क्लास के लोग के लिए तो यह एक सपना ही बनकर रह गया है। हालांकि एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सोने की कीमत अभी ₹80000 तक गिर सकती है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि यह मुमकिन कैसे होगा।
पिछले सितंबर में तेजी से बढ़ रहे सोने के दाम 29 जनवरी को ऐतिहासिक ऊंचाई पर थे। जब एक ग्राम सोने का दाम 16800 तक पहुंच गया था। आज 24 फरवरी को 10 ग्राम सोने के दाम 1,61215 रुपए है हालांकि 30 जनवरी को अचानक दम 10% तक गिर गए थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पिछले 15 दिनों में इसमें काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि सोने के दामों पर अंधाधुंध वृद्धि की वजह रूस था और अब रूस की वजह से ही सोने के दाम नीचे गिरने वाले हैं।


बताया जा रहा है कि अमेरिका और रूस के बीच झगड़े की वजह से रूस ने इंटरनेशनल ट्रेड में अमेरिकी डॉलर का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। अब रूस एक बार फिर डॉलर के इस्तेमाल के लिए तैयार हो रहा है।


जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार दबाव के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी रणनीति में बदलाव करने वाले हैं। ऐसे में अगर रूस डॉलर को सिक्योर करने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व्स को बेचना शुरू करता है, तो दुनियाभर में सोने के दाम गिरने लगेंगे।

आपको बता दें कि इस मामले में रूस ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले कुछ महीने में चीन भारत ब्राजील और साउथ अफ्रीका जैसे देशों ने भी ट्रंप की टैक्स पॉलिसी के जवाब में अपने सोने के दामों को बढ़ाया। ऐसे में यह देश भी धीरे-धीरे इन नाम पर लगाम लग रहा है।


अमेरिका मीडिया का कहना है कि भारत में सोने के दाम70,000-80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ सकती है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ये दाम अचानक तेजी से नहीं घटेंगे, बल्कि इनके धीरे-धीरे घटने की संभावना है।