अल्मोड़ा: पुण्यतिथि पर याद किए गए मुंशी हरिप्रसाद टम्टा

अल्मोड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि मनाई गई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

Screenshot 2026 02 24 12 36 15 67 7352322957d4404136654ef4adb64504

अल्मोड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि मनाई गई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया ।इस मौके पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित-शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि उन्होंने ने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की और शिक्षा, संगठन तथा जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया।


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समरसता और भाईचारे के मूल्यों पर चलती आई है और आगे भी इन सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।


उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आह्वान किया कि वे स्वर्गीय टम्टा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, सहज़ाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पाण्डेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पाण्डेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पाण्डेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डासीला बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेन्द्र बनोला, तारा मेहरा उपस्थित रहे।