Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बार बार हाथ पांव सुन्न हो जाते हैं तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, शरीर कोई बड़ा संकेत दे रहा हो सकता है

कभी अचानक आपको ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने हाथ पकड़ लिया हो लेकिन छूने का कोई अहसास ही नहीं होता। कुछ ही पल…

कभी अचानक आपको ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने हाथ पकड़ लिया हो लेकिन छूने का कोई अहसास ही नहीं होता। कुछ ही पल बाद वही जगह सून पड़ जाती है। झनझनाहट होने लगती है। जैसे किसी ने सुइयां चुभो दी हों। ये सब कभी कभी हो तो बात अलग है। लेकिन अगर ये बार बार हो रहा है तो अब लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कई लोगों को लगता है कि ऐसा गलत तरीके से बैठने या लेटने की वजह से होता है। लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि हर बार इसकी वजह वही नहीं होती। कई बार ये शरीर में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी का साफ संकेत होता है। खासतौर पर अगर बार बार हाथ पांव सुन्न हो रहे हों तो इसका सीधा संबंध विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है।

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये खून बनाने में मदद करता है और नसों को भी ताकत देता है। इसकी कमी उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो पूरी तरह शाकाहारी होते हैं। क्योंकि बी12 की सबसे बड़ी मात्रा अंडा। मांस। मछली। दूध और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में पाई जाती है।

जब शरीर में बी12 की कमी हो जाती है तो सिर्फ हाथ पांव सुन्न होना ही नहीं। थकावट। कमजोरी। बार बार चक्कर आना। याददाश्त कम होना। जीभ में सूजन आना और मुंह में छाले जैसी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं। कई बार तो इसका असर सीधे दिमाग और मूड पर भी दिखता है।

अगर आप पूरी तरह शाकाहारी हैं तो डॉक्टर की सलाह से बी12 के सप्लीमेंट लेना शुरू कर सकते हैं। कई बार इसकी पूर्ति के लिए इंजेक्शन भी दिया जाता है। अगर लगातार थकान। चक्कर या सुन्नपन जैसा कुछ महसूस हो रहा हो तो खून की जांच जरूर करवा लें।

शरीर बार बार कुछ बता रहा है। सिर्फ समझने की देर है। इन संकेतों को अनदेखा मत कीजिए। ये छोटी लगने वाली दिक्कतें आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। समय रहते बी12 की कमी को पहचानना और उसे पूरा करना बेहद जरूरी है।