अगर जा रहे हैं वोट देने तो ले जाएं अपने साथ यह दस्तावेज, याद कर ले अभी से

हल्द्वानी में 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिंचाराम चौहान ने कहा है कि जिन…

हल्द्वानी में 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिंचाराम चौहान ने कहा है कि जिन मतदाताओं को अपने बूथ की जानकारी नहीं है। वह टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या Play Store से Voter Helpline APP डाउनलोड कर, अपने फोटो पहचान पत्र संख्या के आधार पर अपना वोटर क्रमांक व बूथ के विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिन मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं है, वह मतदान के दिन मतदान केंद्र पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर में जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, भारतीय पासपोर्ट, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, केन्द्र/राज्य सरकार लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदो/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार आदि के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करके मतदान कर सकते हैं।

अतः जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों मतदाताओं से यह अपील की जा रही है कि दिनांक 19. 4.24 की प्रातः 7:00 बजे से 5:30 के मध्य अपने-अपने बूथ पर फोटो पहचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित किए वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज अपने साथ बूथ पर अवश्य ले जाएं और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण अनिवार्य मतदान करें।