Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अगर आप भी खा रहे हैं भिंडी तो भूलकर भी ना खाएं उसके साथ यह पांच चीजे, फायदे की जगह होगा नुकसान

भिंडी अधिकतर लोगों को काफी पसंद आती है। इसको खाने के कई फायदे भी हैं। इसमें फाइबर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। कई…

भिंडी अधिकतर लोगों को काफी पसंद आती है। इसको खाने के कई फायदे भी हैं। इसमें फाइबर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। कई बार लोग भिंडी के साथ कुछ ऐसी चीजों को खा लेते हैं जो काफी नुकसानदेह होती हैं। ऐसे में आज हम आपको पांच चीजे बताएंगे जिनका भिंडी के साथ कभी सेवन नहीं करना चाहिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


भिंडी के साथ न खाएं दूध और डेयरी प्रोडक्ट
भिंडी के साथ कभी दूध या फिर किसी भी तरह का डेरी प्रोडक्ट यूज नहीं करना चाहिए। भिंडी और दूध की तासीर एक दूसरे से मैच नहीं करती है और इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। पेट फूलना, अपच जैसा खतरा बना रहता है। ऐसे में भिंडी के साथ डेयरी प्रोडक्ट को खाने से बचना चाहिए।


खट्टी चीजें
भिंडी के साथ खट्टी चीज नहीं खानी चाहिए। अगर आप टमाटर या नींबू कैसे खट्टी चीजों का इसके साथ सेवन करते हैं तो इसके पोषक तत्व प्रभावित होते हैं।


भिंडी के साथ करेला
भिंडी के साथ करेला खाना भी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि भिंडी की तासीर ठंडी होती है जबकि करेला कड़वा होता है। अगर इन दोनों को साथ में खाया जाए तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।


चाय का सेवन
भिंडी के साथ कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। भिंडी में आयरन होता है। वही चाय में टैनिन्स अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। इसको एक साथ खाने से बॉडी में आयरन सही से अवशोषित नहीं होती है।


रेड मीट
भिंडी के साथ मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। ये दोनों पचने में थोड़ा समय लेते हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने पर पाचन बिगड़ सकता है।