Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अगर आपको भी सनस्क्रीन से हो जाती है एलर्जी तो टैनिंग से बचने के लिए लगाए यह चीजे

गर्मियों के मौसम में टैनिंग होना एक आम बात है ऐसे में टैनिंग से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर…

गर्मियों के मौसम में टैनिंग होना एक आम बात है ऐसे में टैनिंग से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आपको भी सनस्क्रीन से एलर्जी है तो आप इसकी जगह खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे के रस से आपको सूथिंग इफेक्ट मिलता है। इसके अलावा खीरे का रस चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग और साफ होती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इसके अलावा अगर आपको सनस्क्रीन से एलर्जी है तो टैनिंग से बचने के लिए आप नींबू और शहद का पेस्ट भी लगा सकते हैं। यह सबसे बेस्ट तरीका है। नींबू और शहद दोनों में ही एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी काफी मददगार होते हैं।


सन टैनिंग को कम करने के लिए सनस्क्रीन की जगह एलोवेरा जेल भी लगाया जा सकता है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह आपकी स्किन से टैनिंग को हटाने के साथ स्किन हाइड्रेट करने में मदद करता है।


इसके अलावा सनस्क्रीन की जगह टैनिंग से बचने के लिए बेसन और दही का पेस्ट भी लगा सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा है। दोनों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाए और फिर ठंडे पानी से धो ले इससे स्किन में निखार आता है।


कोकोआ बटर और शिया बटर भी टैनिंग से बचने के लिए बेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करते हैं और इनमें सन प्रोटेक्शन का भी गुण होता है। यह दोनों ही स्किन को सन डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।


नारियल का तेल भी एक बेस्ट तरीका है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की ड्राइनेस दूर करते हैं और स्किन को हाइड्रेट रखते हैं। इसके साथ ही टैनिंग से बचने के लिए नारियल तेल एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें लौरिक एसिड एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन से टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।