इस तरह करें असली और नकली घी की पहचान, ऐसे मिनटों में पता चल जाएगी सच्चाई

खाने में देसी घी न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कुछ लोग घी का तड़का लगाते हैं, तो…

खाने में देसी घी न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कुछ लोग घी का तड़का लगाते हैं, तो कुछ दाल-सब्जी के ऊपर डालकर खाते हैं। घी में हेल्दी फैट और विटामिन ए, डी, ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।
आजकल बाजार में नकली देसी घी की बिक्री बढ़ गई है। दिखने में यह असली घी जैसा लगता है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट राजमनी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिससे असली और नकली घी की पहचान की जा सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

  1. रंग देखकर पहचान: शुद्ध घी पीले रंग का और हल्का चिकनाई वाला होता है। अगर रंग हल्का सफेद या बहुत चिकना लगे, तो यह नकली हो सकता है।
  2. पानी में मिलाकर टेस्ट:एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें घी डालकर मिलाएं। अगर घी पानी में फैल जाए तो यह असली है। नहीं फैलता तो मिलावट हो सकती है।
  3. आयोडीन टेस्ट:घी में थोड़ी मात्रा में आयोडीन डालें। अगर रंग नहीं बदलता तो घी शुद्ध है। नीला हो जाए तो घी में स्टार्च मिलाया गया है।

डिस्क्लेमर : उत्तरा न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता