shishu-mandir

आईएएस सविन बंसल ने लिया नैनीताल के जिलाधिकारी का चार्ज

Newsdesk Uttranews
5 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

नैनीताल। आईएएस सविन बंसल ने नैनीताल के जिलाधिकारी का चार्ज ले लिया है। विधिवत कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी सविन बसंल ने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात भी की। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्कालीन जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। श्री बंसल ने कोषागार पहुॅचकर चार्ज लिया।

https://uttranews.com/2019/06/28/weldone-beti-teachiyo-beti-bachao-abhiyaan-chobatia-ki-ujwala-ke-leh-ladhaqs-inaccessible-journey-almora-ranikhet/

जिलाधिकारी नैनीताल का चार्ज संभालने के बाद प्रेस से वार्ता में उन्होने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की। श्री बसंल ने कहा कि नैनीताल नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानो में पार्किंग व सुलभ यातायात की व्यवस्था करवान उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि नैनीताल में मैट्रोपोल, चारखेत, कैलाखान में पार्किंग की डीपीआर बना कर स्वीकृति के लिये शासन को भेजा जायेगा।

https://uttranews.com/2019/06/28/army-central-command-team-intercepted-in-inter-command-cross-country-championship-trophy/

उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर कुछ ठोस उपाय करने की बात कही। बलियानाला क्षेत्र में निरंतर हो रहे भूस्खलन की समस्या पर उन्होंने इसका समाधान करने की बात की। कहा कि बलियानाला में जापानी संस्था जायका द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अगले कदम के रूप में किये जाने वाले कार्यो की डीपीआर बना कर शासन से बजट अवमुक्त करा कर इस समस्या का समाधान करने की बात उन्होने कही। उन्होंने भूस्खलन क्षेत्र में खतरे की जद में आये भवनों से जन सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को हटाने की बात कहते हुए उनके विस्थापन की बात भी कही। कहा कि पार्किंग के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी स्थान चिन्हित किये जायेंगे। नैनीताल सहित जिले में आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने की। जायेंगे। जिला व तहसील कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाने की बात उन्होने कही। पहाड़ों में खेती से रोजगार के साधन बढ़ाने के लिये पारंपरिक फसलों के उत्पादन पर खास फोकस करने की बात भी उन्होने कही। लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल के जबाब में उन्होने कहा की वह स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर है। कहा कि जो अस्पताल महज रैफर सैंटर बन गये है, उनकी मानटेरिंग की जायेगी। मरीज को रैफर किये जाने पर उसके विवरण देखे जायेगे।

https://uttranews.com/2019/06/28/heart-disfigurement-girls-death-due-to-a-current/

नवागंतुक जिलाधिकारी ने जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने उप जिलाधिकारियों से दो तरफा संवाद करते हुए जिले के हर परगने की समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से अपने क्षेत्र के विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रो का व्यापक निरीक्षण करने को कहा। उन्होने मानसून सीजन को देखते हुए दैवीय आपदा से निपटने के लिये अभी से पूरी तैयारी करते हुए रेस्क्यू में प्रयोग होने वाले उपकरणों का पूर्वाभ्यास राजस्व कर्मियों से अवश्य कराने को कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्र के दुर्गम स्थानों का चयन बहुद्देशीय शिविरों एवं जन मिलन कार्यक्रमों के लिए कर लें। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी सम्बन्धित गॉव या क्षेत्रों में करेंगे। श्री बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जल्द ही जिले का पोर्टल लॉच किया जाएगा। पंजीकृत होने वाली शिकायतों की पोर्टल के माध्यम से मोनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपना अधिकॉश समय जनता के बीच व्यतीत करें, समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका निदान करें, इसके साथ ही राजस्व वसूली एवं वादो के निस्तारण को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। अपनी स्पष्ट मंशा बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिले से बाहर नहीं जायेंगे तथा अपना मोबाईल निरन्तर खुला रखेंगे ताकि संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो।

https://uttranews.com/2019/06/29/krishikesh-me-dube-teen-yuwak/


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य, कोषाधिकारी मामूर जहॉ, सहायक कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, व्यक्तिक अधिकारी कवीन्द्र पाण्डे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक रॉय, गौरव चिटवाल, विजयनाथ शुक्ल, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुनियाल के अलावा कलैक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://uttranews.com/2018/08/12/gomati-nadi-me-duba-kishor/