Big Breaking: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गरमपानी(नैनीताल)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही, हादसे में उसका…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

0436db2297aa32b09b29c82a3784225f

गरमपानी(नैनीताल)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही, हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे पर एक बार फिर पहाड़ से पत्थर आफत बनकर बरसे हैं। हाईवे पर जर्जर हो चुकी पहाड़ियां काल बनकर बरस रही हैं। गुरुवार यानि आज हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। 
 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगल पड़ाव हल्द्वानी निवासी सौरभ सागर (26) और उसका दोस्त पंकज गोस्वामी बाइक यूके 04 एबी 3425 में सवार होकर किसी काम के चलते अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। 
 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर दोपांखी के पास अचानक पहाड़ी से एक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। सूचना के बाद खैरना चौकी इंचार्ज राजेंद्र गोस्वामी व प्रयाग जोशी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। 
 

वही, घायल पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस की ओर से मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।