Almora: महंगाई के विरोध में महिला कांंग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

अल्मोड़ा। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने आज मोदी सरकार का पुतला दहन किया। सरकार से गैस सिलेंडर के बड़े हुए…

8906b7333108250c101df707ba62d72c

25
26

अल्मोड़ा। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने आज मोदी सरकार का पुतला दहन किया। सरकार से गैस सिलेंडर के बड़े हुए दाम वापस लेकर महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की है। 
 

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि बीते दिनों भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में 25 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है, रसोई गैस के बढ़ते दामों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों में काफी आक्रोश है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है और ऐसे में पुनः रसोई गैस के दाम बढ़ाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि सरकार को निर्धन एवं मध्यमवर्गीय जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। 
 

भाजपा की सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए तिवारी ने कहा कि पहले से ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्यान्न के दामों में आग लगी हुई है इन सभी वस्तुओं के दाम कम कर नियंत्रित करने के बजाया सरकार दिन प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बढ़ोतरी कर रही है जो कि जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो महिला कांंग्रेस बीजेपी सरकार के विरूद्ध सड़़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी। 
 

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के काल में गरीब एवं मध्यमवर्गीय के लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। सब्जी, खाद्य तेल, दवाईयां तक महंगी हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार से गैस सिलेण्डर के बड़े हुए दाम वापस लेकर महंगाई को नियंत्रित करने की अपील की। 

इस दौरान पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, दीप डांगी, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, ज्योति बिष्ट, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी, धीरा तिवारी, पुष्पा पान्डेय, तारा तिवारी, किरन साह, भगवती आर्या, सरस्वती आर्या, तारा भण्डारी, मंजू बिष्ट, तारा चन्द्र जोशी, निर्मल रावत, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डेय, सचिन आर्या, हेम तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।