shishu-mandir

सम्मान: जेजे बोर्ड सदस्य नीलिमा भट्ट, विभु कृष्णा सहित 14 को महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने पर मिला सम्मान

editor1
4 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Honor: 14 including JJ board members Neelima Bhatt, Vibhu Krishna got the honor for working for women empowerment

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कृषि, चिकित्सा, निर्वाचन, खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कक्षा 10 तथा 12 में टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

अल्मोड़ा, 15 अगस्त 2022- स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अल्मोड़ा में कई को पुरस्कृत किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan


सांसद अजय टम्टा और डीएम वंदना ने यह पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कृषि, चिकित्सा, निर्वाचन, खेल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कक्षा 10 तथा 12 में टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण को लेकर इनको मिला सम्मान

मशरूम उत्पादन में कार्य करने वाली प्रीति भंडारी, जेजे बोर्ड सदस्य नीलिमा भट्ट, महिला आजीविका को लेकर कार्य करने वाली विभु कृष्णा, गीता जोशी, खिलाड़ी कनिका भंडारी, किशोरी बाल गृह अधीक्षिका मंजू उपाध्याय, अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी, रेखा आर्या, स्वेता उपाध्याय,डॉ पूनम गढ़कोटी,वसुधा, मीता उपाध्याय, हीरा कनवाल आदि को सम्मानित किया।


सम्मानित होने वालों में नीलिमा भट्ट वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य हैं और इससे पहले बाल कल्याण समिति की सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

Nilima bhatt


विभु कृष्णा पत्रकारिता करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में व कई जागरूक कार्यक्रमों से भी जुड़ी हुई हैं।


मीता उपाध्यक्ष वर्तमान में सीडब्ल्यूसी की सदस्य हैं तो अधिवक्ता अभिलाषा भी विधि विमर्श के तहत महिलाओं का सहयोग करती हैं। अन्य सम्मानित होने वालों का भी अपना प्रसिद्ध सामाजिक दायरा है।


अल्मोड़ा स्टेडियम में सांसद अजय टम्टा तथा जिलाधिकारी वंदना ने यह पुरस्कार प्रदान किए।
विवेकानंद स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा दिशा जोशी द्वारा योगनृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसकी सभी गणमान्यों एवं अधिकारियों तथा लोगों द्वारा बहुत सराहना की गई। इस प्रस्तुति के लिए दिशा जोशी को पुरस्कृत भी किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश अपनी आजादी का 75 वा वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में माना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया, जिसमे देश के समस्त नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों के बारे में बताया।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। यहां जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, समस्त जिलास्तरीय अधिकार, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों के कार्मिकों, शिक्षकों व खिलाड़ी भी हुए सम्मानित

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। काशीपुर में हुई 20 वीं उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता अल्मोड़ा टीम के शिवम मेहता, सिद्दार्थ रावत, अवंतिका पांडे, आदित्य कनवाल को भी सम्मानित किया गया।


शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीआईसी स्यालीधार के शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में कई अन्य शिक्षक भी सम्मानित हुए।

Prabhakar joshi