Holi- खड़ी होली कल यानि रविवार से, चीरबंधन, और छरड़ी का यह रहेगा शुभ मुहूर्त

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2022- फागोत्सव को लेकर पहाड़ में विशेष उत्सव रहता है।यहां खड़ी होली काफी प्रसिद्ध हैं और इन होलियों का इंतजार होली रसिक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2022- फागोत्सव को लेकर पहाड़ में विशेष उत्सव रहता है।
यहां खड़ी होली काफी प्रसिद्ध हैं और इन होलियों का इंतजार होली रसिक साल भर से करते हैं।


इस बार कल यानि रविवार को चीर बंधन के साथ होगा। यही नहीं इस बार पहाड़ में 19 मार्च और मैदान में 18 मार्च को छरड़ी मनाई जानी है। लेकिन दोनो ही स्थानों में होलिका दहन 17 मार्च को ही होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


रविवार को रंग छिड़कने का शुभ मुहूर्त
इस बार 13 मार्च को सुबह 9:45 से रंग घोलने का शुभ मुहुर्त है, इसके बाद दिन भर रंग घोलने की परम्परा निभाई जा सकती है, 14 मार्च एकादशी को भद्रा होने के कारण दशमी के दिन 13 मार्च रविवार को चीर बंधन और रंग पड़ जाएगा।और व्रत की कादशी 14 मार्च को होगी।


18 मार्च को पूर्णिमा दिन के 12: 44 तक ही होने के कारण 17 मार्च की रात को होलिका दहन होना है। मैदानी क्षेत्रों में 18 मार्च को जबकि पहाड़ में 19 मार्च को रंगों की होली यानि छरड़ी मनाई जाएगी। टीका परम्परा 20 को होगी।