Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora Holi mahotsav- सरकार की आली महिला समिति ने पाया पहला स्थान, 7 टीमों ने लिया हिस्सा

अल्मोड़ा, 22 मार्च 2021सामाजिक सांस्कृतिक संगठन सरकार की आली की ओर से आज रामलीला मैदान, सरकार की आली में होली महोत्सव Holi mahotsav का आयोजन…

अल्मोड़ा, 22 मार्च 2021
सामाजिक सांस्कृतिक संगठन सरकार की आली की ओर से आज रामलीला मैदान, सरकार की आली में होली महोत्सव Holi mahotsav
का आयोजन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसमें 7 टीमों मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदिरा कॉलोनी, देवी मन्दिर खत्याड़ी, महिला समिति सरकार की आली, रैलापाली, सिद्वेश्वर मंदिर, भुवनेश्वर महादेव महिला होली Holi mahotsav समिति, सरकार की आली द्वितीय ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़े…

बड़ी खबर – शिक्षकों की हड़ताल (Teachers strike) पर 6 माह की पाबंदी

इस दौरान महिलाओं ने कोरोना संक्रमण से जागरूकता को लेकर नाटक का मंचन किया। इसके अलावा होली गायन Holi mahotsav, नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वही, स्वांग के माध्यम से समाज की व्यवस्थाओं पर व्यंग किया।

कार्यक्रम में सरकार की आली Holi mahotsav महिला समिति प्रथम, रैलापाली द्वितीय तथा मां दुर्गा शक्ति टीम तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यक्रम के ​आयोजन के लिए आयोजको को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है। संस्कृति के संरक्षण को लेकर समय—समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है।

यह भी पढ़े…

बग्वालीपोखर के पोखरम में पांचवे होली महोत्सव (holi mahotsav) की धूम

कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष अनिल गुरुरानी व ग्राम प्रधान सरकार की आली धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने संयुक्त रुप से की। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के रुप में ध्रुव टम्टा, भाष्करानन्द तिवाड़ी, नारायण थापा रहें। कार्यक्रम का संचालन बार एसोशिएसन के अध्यक्ष महेश परिहार ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राधा बंगारी, पूर्व ग्राम प्रधान एडवोकेट योगेश नयाल, भुवन पंत, केसी जोशी, आदि हरीश जोशी, दिनेश चन्द्र जोशी, संतोष, बिट्टू शर्मा, आदि थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/