shishu-mandir

अल्मोड़ा की होली की बात ही निराली है, फिजांओं में गूंज रही है बासंतिक फुहारें

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

अल्मोड़ा– पावन पर्व होली का पर्व अपने चरम पर हैं। वॆसे , तो होली का त्योहार पूरे देश एंव विदेश में अलग अलग ढंग से मनाया जाता हैं। लेकिन अल्मोड़ा में होली का विशिष्ट अंदाज हैं। महाशिवरात्रि से नगर एंव ग्रामीण क्षेत्र में होली चरम पर हैं। पौष माह के प्रथम रविवार से नगर के विभिन्न स्थानों में ठेठ बैठकी होली के होलियारों द्वारा परम्परागत संगीत विधा एंव विभिन्न रागों के द्वारा तबला एंव हारमोनियम के द्वारा बैठकी होली का आयोजन हो रहा हैं। अलग अलग अंदाज में लोग बेठकी एंव खड़ी होली का आनन्द उठा रहे हैं। वहीं नगर में विभिन्न मॊहल्लों में महिलाएं अपनी विशिष्ट शॆली में होली गायन एंव नृत्य सहित वर्तमान में देश एंव प्रदेश की घटनाओं पर स्वांग रच कटाक्ष कर समाज को सजग करने का प्रयास कर रही हैं। वर्तमान दॊर में विशेष तॊर पर महिलाएं होली की ऎतिहासिक स्वरूप को बचाने में आगे आ रही हैं। रंगो के इस पर्व में महिलाओं द्वारा पारम्परिक होली गायन की विधा राधा कृष्ण , शिव पार्वती , राम सीता सहित अनेक कुमाऊँनी होली गीतों का सजीव प्रस्तुति कर आनन्द विभोर कर इस परम्परा को आगे बढ़ा रही हैं।

new-modern
gyan-vigyan


होली आयोजन के इसी क्रम में आज नगर के रानीधारा निवासी अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी के आवास में आयोजित महिलाओं की होली में होली गायन एंव नृत्य से सरोबार हो गया हैं। महिला होल्यारों द्वारा सिद्वि को दाता विघ्न विनाशन …,
अम्बा के भवन विराजे होली ..,
जल कॆसे भरू जमुना गहरी , नदी जमुना के तीर कदम चढ़ि कान्हा,
गोरी प्यारो लगो तॆरो झनकारो, आज ब्रज में होली रे रसिया, रंग चंगिलो देवर घर एरॊछ, घोलो रंग देवर खेलो हमसे होली, मॆं तो कर आई कॊर करार देवा तेरे मन्दिर में, मॆं तो कोशुंगी कुंज बिहारी लाल को जॆसी होली का प्रस्तुतीकरण होली के रंग को ऒर गहरा कर दिया।
महिला होली में क्षेत्र की सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य निम्मी पन्त, रूकमणी जोशी, राधा पन्त , भगवती डोगरा, ममता मिश्रा, दीपा जोशी , स्मिता जोशी, ममता बिष्ट, जानकी पाण्डेय, रीता पन्त, लता पन्त, प्रीति पाण्डेय, दीपा राना, जानकी बिष्ट, हंसा रावत, प्रतिभा पन्त, नीरू चिलवाल, रेखा मेर, मीनाक्षी साह , ममता बिष्ट, कमला दरम्वाल, प्रीति पिल्ख्वाल, रंजना वर्मा , राधा बिष्ट, जानकी बिष्ट, जानकी रावत, कमला बिष्ट सहित अनेक महिलाओं लोकप्रिय होली गीतों का प्रस्तुतीकरण किया ।
इस अवसर पर त्रिलोचन जोशी, क्षेत्र के सभासद अमित साह मोनू , मंयक जोशी आदि मॊजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan