सौ करोड़ हिंदुओं की पैरोकारी करता है हिंदुस्थान निर्माण दल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंगदल नीतियों पर हुई चर्चा

ezgif-1-436a9efdef

अल्मोड़ा। 9 फरवरी को गठित हिंदुस्थान निर्माण दल के कार्यकर्ताओं की नंदादेवी मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंगदल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में अंहिप के प्रांत उपाध्यक्ष व हिंदूस्थान निर्माण दल के कुमाऊं संयोजक कृष्णा कांडपाल ने सभी कार्यकर्ताओं को अहिप के राजनैतिक आयाम हिन्दुस्तान निर्माण दल के एजेडें की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे नेताओं को हिन्दुओं ने ही सत्ता पर आसीन किया है। फिर भी ये लोग हिन्दुओं का कोई काम नही करते हैं। कहा कि पूरा देश आतंकवाद से परेशान है। किसान कर्जे से आत्महत्या कर रहे हैं। देश के नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है, बल्कि हजारों रोजगार देने वाली फैक्ट्ररिया, करोबार बदं हो गए जिससे लाखों और बेरोजागर हो गए हैं। छोटे मझोले व लाखों गांव के छोटे व्यापरी बंदी की कगार पर हैं। हिन्दुस्तान निर्माण दल सभी सच्चे पक्के हिन्दुओं को एकत्रित कर आगामी लोक सभा चुनाव में सबक सिखायेगी। उत्तराखंड में एचएचडी के एक लाख सदस्य बनाये जायेगा। साथ ही प्रांत कार्यकरणी व जिले की कार्यकारणी अतिशीघ्र घोषित किया जायेगा। ब्लांक तहसील व ग्राम स्तर पर संगठन को खड़ा करने की बात कही गई।
कार्यकर्ताओं ने फौज द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आंतकी ठिकानों को तबाह करने पर गर्व व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अहिप कृष्ण भट्ट ने किया। बैठक में जिला मंत्री अमन टकवाल, गौरव शाह, लक्की पंवार, नगर महामंत्री गौतम, अक्षित सेली, अजय कुमार, रोहन, रोहित जोशी, राजीव सेनी, अमित कुमार, शाहिल कुमार, गौरव, नितिन कुमार, दिपांशु कुमार, मोहित कुमार, अभय कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार, अमित मेहरा, गुलशन जोशी, हरीश सिंह लटवाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ahp 2

Joinsub_watsapp