shishu-mandir

हिमाचल:  लाहौल-स्पीति में फिर से हुई बर्फबारी, मौसम ने ली करवट,जाने मौसम का हाल

Smriti Nigam
3 Min Read

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में मौसम फिर से बिगड़ गया है। लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि शिमला की ओर से आज ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। 12 मार्च की रात से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है।

new-modern
gyan-vigyan

इसके प्रभाव से 13 व 14 मार्च को भी कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 14 मार्च को उच्च पर्वतीय स्थान पर मौसम खराब रहेगा। 16 मार्च से पूरे मौसम के साफ होने के आसार हैं।वहीं राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह धूप खिली रहेगी लेकिन दोपहर में फिर से बादल छाएंगे।

saraswati-bal-vidya-niketan

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का मनाली से 11 दिनों के बाद सड़क संपर्क जुड़ने की उम्मीद है। आज दोपहर के बाद मनाली केलांग सड़क सिंगल लेन फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो सकती है। सड़क में सिर्फ 4/4 वाहन ही जा सकते हैं। सड़क बहाल होने से लाहौल घाटी में फंसे हुए लोगों को भी राहत मिलेगी। सोमवार को कुछ 4/4 वाहन अटल टनल के साथ पोर्टल की ओर निकलेंगे लेकिन नॉर्थ पोल का कुछ क्षेत्र में इन लोगों ने पैदल ही पार करना है। अब बीआरओ की ओर से सड़कों को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा।

भारी बर्फबारी से छितकुल सड़क 11 दिन बाद यातायात के लिए बहाल होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार देर शाम सड़क बहस हुई तो सोमवार सुबह फंसे हुए पर्यटक को भी रेस्क्यू किया गया। करीब 40 किलोमीटर मार्ग पर 3 से 4 फुट बर्फ थी ऐसे में वाहनों के पहिए पूरी तरह से धंसे हुए थे। भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र छितकुल के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था।

जिला प्रशासन ने सड़क खोलने के लिए एक टीम का गठन किया। तहसीलदार हृदय लाल सिंह की अगुवाई में  पुलिस, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के जवान तैनात किए गए। कड़ी मशक्कत से 11 दिन बाद रविवार देर शाम सड़क बहाल की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 10.8, भुंतर 11.5, कल्पा -1.6, धर्मशाला 13.1, ऊना 9.4, नाहन 12.1, पालमपुर 9.0, सोलन 8.0, मनाली 8.4, कांगड़ा 11.3, मंडी 11.1, बिलासपुर 9.9, चंबा 10.3, डलहौजी 6.9, जुब्बड़हट्टी 10.8, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी -6.3, नारकंडा 3.8, रिकांगपिओ 3.8, सेऊबाग 12.0, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 11.4, पांवटा साहिब 12.0, सेऊबाग 5.0 और देहरागोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।