अभी अभीदेश

DA hike : यहां सरकारी कर्मचारियों को मिला सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

bhojan-mataye-vardi-bhatta

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

DA hike : देशभर में जहां केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का DA यानी महंगाई भत्ते से लेकर कई अन्य भत्तों में बढ़ोतरी कर रही है, तो वहीं अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ला रही हैं। ऐसी ही एक खुशखबरी छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए भी आई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने सभी राज्य कर्मचारियों को सौगात देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने और उनकी सरकार ने फैसला लिया है, कि राज्य में शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA ) में 5% की बढ़ोतरी की जाएगी।

भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “राज्य कर्मचारियों के हित में उनकी सरकार के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है।शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं। यह दर आज 1 मई से लागू हो जाएगी।”

आपको बता दें कि भूपेश बघेल के इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के करीब 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और इन कर्मचारियों को अब 22% तक DA मिलेगा। हालांकि अभी भी यह केंद्रीय कर्मचारियों से कम है केंद्रीय कर्मचारियों को 34% DA मिलता है।

यह भी पढ़े   तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए गांगुली ने नोएडा के एडटेक स्टार्टअप क्लासप्लस के साथ मिलाया हाथ

Related posts

Almora Breaking- गांजा तस्करी मामले में अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरी खबर

Newsdesk Uttranews

गोवा कांग्रेस ने एसआईटी जांच का स्वागत किया, जमीन हड़पने में शामिल मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Newsdesk Uttranews

Almora- गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक

Newsdesk Uttranews