यहां मामूली सी बात पर विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

एक युवती विवाहिता का पति से विवाद हो गया। आक्रोश में आकर उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वही मौके पर…

एक युवती विवाहिता का पति से विवाद हो गया। आक्रोश में आकर उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रंपुरा बस्ती में रहने वाला राजकुमार कोहली अपनी 25 वर्षीय पत्नी सीता व दो बच्चों के साथ किराए के घर पर रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। भाई दोपहर में पति पत्नी से गुस्सा होकर अपनी ड्यूटी चला गया। जिसके बाद घर पर सीता अकेली थी और दोनों बच्चे कमरे के बाहर खेल रहे थे। सीता ने गुस्से में आकर फांसी से फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तभी मकान मालकिन शालिनी नीचे उतरी और देखा कि विवाहिता पंखे की कुंडी पर लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।