shishu-mandir

Rain alert : देश के इन हिस्सों मैं भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, आप भी हो जाएं सावधान

उत्तरा न्यूज टीम
4 Min Read
Screenshot-5

Rain alert : कुछ ही दिनों पहले तक देशभर में लोग लगातार हो रही गर्मी से परेशान थे और जल्द से जल्द मानसून आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही मॉनसून आया तो भारी तबाही लेकर आया। देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और छोटी बड़ी नदियां नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं और अब फिर से मौसम विभाग के द्वारा rain alert जारी कर दिया गया है।

new-modern
gyan-vigyan

देशभर में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ( IMD ) के द्वारा जहां 14 जुलाई को तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में heavy rain का rain alert जारी किया गया है, तो वही 13 से 17 जुलाई के बीच विदर्भ पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का अलर्ट है।

अगर बात करें Uttarakhand की तो मौसम विभाग के द्वारा 13 14, 16 और 17 जुलाई को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में heavy rainfall का rain alert जारी किया गया है। इसके साथ ही IMD के द्वारा 14 July को himanchal Pradesh, Punjab और Haryana में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही तेरा और 15 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। महाराष्ट्र में कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, तो वही गुजरात के हालात भी चिंताजनक बने हुए हैं। गुजरात के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अरबों का नुकसान हो चुका है और लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

बाढ़ और जलभराव एक ऐसी समस्या है, जिससे हर साल देश को जूझना पड़ता है। यह ऐसी समस्या है जिस पर सरकार हैं अगर काम करें तो इसे रोका जा सकता है। अगर इसे ना भी रोका जाए तो नुकसान को कम से कम किया जा सकता है। लेकिन हमारी नगर पालिका है तथा सरकार प्रशासन इस तरीके से काम करते हैं जैसे उन्हें ना तो यह पता है कि मॉनसून कब आयेगा और नहीं यह पता है, कि इससे कितना नुकसान हो सकता है।

आज के समय में IMD पहले ही इस बात की rain alert जारी कर देता है, कि कब कब तेज बारिश हो सकती है और कितनी बारिश हो सकती है। क्या हमारे प्रशासन को मौसम विभाग से संपर्क करके पहले ही तैयारियां नहीं करनी चाहिए। अगर शायद प्रशासन और सरकार अच्छे से काम करें, तो जो नुकसान अरबों में होता है उसे कम किया जा सकता है और इसके साथ ही जान माल के नुकसान से भी बचा जा सकता है।