क्या आपने किया है इन ट्रेनों का सफर, फ्लाइट से महंगा है इनका किराया

एयरपोर्ट शहर के बाहर बने होते और ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट पकड़ने में काफी झंझट भी महसूस होता है और लोगों को लगता है…

एयरपोर्ट शहर के बाहर बने होते और ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट पकड़ने में काफी झंझट भी महसूस होता है और लोगों को लगता है कि इतने में ही ट्रेन की यात्रा भी पूरी कर ले। क्या आपको पता है कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनका किराया फ्लाइट से भी ज्यादा है।

उदाहरण के तौर पर अगर कहा जाए तो दिल्ली से ग्वालियर जाना है तो इंडिगो फ्लाइट का किराया 1195 है। वहीं अगर आप शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से जाते हैं इकोनॉमी क्लास का किराया 1450 है ।आपको बता दे की शताब्दी एक्सप्रेस एक समय से भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन हुआ करती थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसी तरह अगर कहा जाए तो दिल्ली से मुंबई ट्रेन की जगह फ्लाइट से जाते हैं तो आपको इंडिगो फ्लाइट का किराया 4773 देना होगा। वहीं अगर हम फर्स्ट क्लास एसी से ट्रेन का सफर करते हैं तो दुरंतो में आपको 5150 देने होंगे। इसके अलावा अगर आप राजधानी से सफर करते हैं तो आपको 5360 देनी होगी और अगर आप तेजस से जाते हैं तो आपको 5275 चुकाने होंगे।

यह हमने बताया कुछ ट्रेनों का किराया जो फ्लाइट की तुलना में भी महंगा है। इसी तरह से और भी रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों का किराया फ्लाइट की तुलना में ज्यादा होता है।