दिल्ली की गलियों में पराठों का स्वाद लोगों को हमेशा खींच लाता है। यहां एक से बढ़कर एक पराठे आपको मिलते हैं। आलू और पनीर से लेकर प्याज तक के पराठे आम बात हैं लेकिन यहां हरी मिर्च का पराठा भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह पराठा उन लोगों के लिए है जो तीखा खाना पसंद करते हैं। हरी मिर्च से तैयार यह पराठा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे धीमी आंच पर सेककर बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। खासकर जब पराठा लो फ्लेम पर अच्छी तरह सिक जाए तो इसका क्रिस्पीपन अलग ही मजा देता है।
हरी मिर्च का पराठा बनाने के लिए पहले आटे में थोड़ा घी डालकर मुलायम गूंथ लिया जाता है। फिर लोई लेकर उसे बेलकर उस पर पंजाबी मसाला नमक और थोड़ा सूखा आटा छिड़का जाता है। इसके बाद उस लोई को परतों में मोड़ते हुए दोबारा बेलन से बेलकर हरी मिर्च डाली जाती है। फिर थोड़ा सूखा आटा और डालकर बेलकर तवे पर घी के साथ सेक लिया जाता है। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकने पर पराठा कुरकुरा हो जाता है।
जब पराठा तैयार हो जाता है तो इसे दही चटनी या अचार के साथ परोसा जाता है। हरी मिर्च का पराठा खाने में इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसका स्वाद नहीं भूलते। दिल्ली की गलियों में मिलने वाले ऐसे पराठे आज भी खाने के शौकीनों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए हुए हैं।
