Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्या आपके फोन की भी कॉलिंग स्क्रीन बदल गई अचानक, तो जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह?

गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कई लोगों के एंड्राइड फोन को अचानक झटका लगा, जब फोन ऐप का डायलर इंटरफेस बिना किसी वार्निंग…

गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कई लोगों के एंड्राइड फोन को अचानक झटका लगा, जब फोन ऐप का डायलर इंटरफेस बिना किसी वार्निंग या परमिशन के अचानक बदल गया। यूजर्स को समझ में नहीं आ रहा था कि यह क्यों हुआ और फिर इसे लेकर हर कोई नाराजगी जाहिर करने लगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दरअसल, यह बदलाव Google के Material 3 Expressive redesign का हिस्सा है, जो हाल ही में Android 16 के साथ पेश किया गया है।


गूगल फोन ऐप में अब कॉल लॉग पहले जैसा ग्रुपिंग व्यू नहीं दिख रहा है और हर कॉल को अलग-अलग लिस्ट किया गया। इसके अलावा कॉल हिस्ट्री और फेवरेट को मिलाकर रखा गया।

रीडिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो कॉल गोल किनारों वाले कार्ड्स में नजर आती हैं। साथ ही नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे Missed, Spam, Contacts जैसी कैटेगरी आसानी से अलग की जा सकती हैं।


इसके साथ ही इन कॉल स्क्रीन पर बड़े गोल और आयताकार बटन ऐड हो गए हैं ताकि कॉल हैंडलिंग आसान हो सके। वही कॉल रिसीव करने और काटने के लिए भी नया जेस्चर सिस्टम शामिल किया गया और अब यूजर्स को स्विप या तब दोनों ऑप्शन चुनने का मौका दिया जा रहा है।


नए अपडेट का रोलआउट server-side activation से किया गया है, यानी बिना किसी ऐप अपडेट इंस्टॉल किए ही डायलर UI बदल गया। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उनका इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होते ही इंटरफेस अचानक नया दिखने लगा।

रेडिट और X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स ने लिखा कि वे अचानक हुए इस बदलाव से परेशान हो गए, क्योंकि ऐप पूरी तरह से अलग महसूस होने लगा।


कुछ यूजर्स को तो यह डिजाइन बहुत पसंद आया लेकिन कुछ कोई यह ‘confusing’ और ‘unnecessary’ लगा।


गूगल का कहना है कि यह डिजाइन रिसर्च पर बेस्ड है कंपनी ने 18000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की और पाया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन के जरिए लोग स्क्रीन पर जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। यह बदलाव कर फोन ऐप तक सीमित नहीं है बल्कि जल्द ही गूगल मैसेज कांटेक्ट जीमेल और फोटोस में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा।


बता दें, अगर आपके पास Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया इंटरफेस मिल सकता है। ऐप सेटिंग्स में जाकर Gestures और Navigation को कस्टमाइज किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल पुराने डिजाइन पर वापस जाने का कोई विकल्प नहीं है।