Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

होली में रंग घोलने का यह रहेगा शुभ मुहूर्त, रविवार को इस समय तक घोल डालें रंग

Happy holi

IMG 20190316 194835
Photo media sources
IMG 20190316 195749

अल्मोड़ा :- पहाड़ में होली केवल औपचारिक नहीं होती बल्कि यह एक पर्व की तरह मनाई जाती है, रंग उत्साह व उल्लास के प्रतीक हैं और रंगों का त्यौहार एक शुभ पर्व की भांति मनाया जाता है, रविवार को आंवला एकादसी है इस दिन से ही पर्वतीय क्षेत्रों में चीर बंधन के साथ खड़ी होली का आयोजन शुरु हो जाएगा, चीर बंधन से पूर्व रंग घोलने की रश्म निभाई जाती है जिसे स्थानीय भाषा में रंग पड़ना भी रहा जाता है, यदि रंग पड़ने के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को सुबह 9:20 से पहले रंग घोलना शुभ है, अर्थात गृह नक्षत्रों व शुभाशुभ व्यवहार का पालन करने वालों को इस समय अवधि तक रंग घोल देना होगा, पहाड़ में इस बार चार खड़ी होलियां हैं 21 मार्च को छरड़ी पर्व मनाया जाएगा | ज्योतिषाचार्य पंडित पूरन चंद्र शास्त्री ने बताया कि रंग घोलने की शुभ समय सुबह 9:20 तक है इस अवधि तक सभी लोग रंग घोल लें, उन्होंने बताया कि इस बार चीर दहन 20 मार्च की रात 8:30 को बाद हो जाएगा, इसलिए रंगों की होली 21 मार्च गुरुवार को खेली जाएगी | इस बार पहाड व मैदान में रंग की होली यानी छरड़ी का आयोजन एक ही दिन यानी 21 मार्च को होगा |

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25