करवा चौथ पर पांच परिवारों की खुशियां बदली मातम में, पांच अलग अलग सड़क हादसों में मौत

करवा चौथ पर पांच परिवारों को खुशियां मातम में छा गई। बनबसा , रानीखेत , हल्द्वानी , अल्मोड़ा व लालकुआं के पांच अलग अलग स्थानों…

करवा चौथ पर पांच परिवारों को खुशियां मातम में छा गई। बनबसा , रानीखेत , हल्द्वानी , अल्मोड़ा व लालकुआं के पांच अलग अलग स्थानों पर पांच सड़क हादसे हुए। पहली दुर्घटना में हल्द्वानी में करवा चौथ पर छुट्टी लेकर बाइक से अपने घर फरीदपुर बरेली जा रहें मनोज गुप्ता को तीनपानी के समीप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी मनोज वाहन के नीचे आ गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मनोज को सुशीला तिवारी चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वही दूसरी घटना महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के संविदा कर्मी हरीश बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिन्दुखत्ता को मंगलवार रात एस टी एच और सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे सड़क पर वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें उपचार के एस टी एच लाया गया जहां से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

तीसरी घटना महेंद्रनगर (नेपाल) में हुई, जहां साइकिल से टकराकर बाइक सवार बनबसा के पूजा बर्तन भंडार के स्वामी रोहित अग्रवाल (25) की मौत हो गई। घायल होने पर उन्हें महेंद्रनगर के अस्पताल ले जाया जा रहा था की उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वही अल्मोड़ा रानीखेत हाईवे पर मजखाली, बब्बरखोला के पास अल्टो कार संख्या (यूके 01 सी 3818) 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक कैलाश सिंह निवासी बब्बरखोला, मजखाली घायल होगए। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैलाश सिंह की बेटी पीएसी में सब इंसपेक्टर है, बड़ा बेटा वन विभाग में संविदा कर्मी है जबकि छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

दिव्यांशु मेर , निवासी बैजीटाना, लमगड़ा की बाइक अल्मोड़ा माल रोड पर चौघानपाटा के पास रपट गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसने दम तोड़ दिया।