Haldwani- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा पहुंची कारागार, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

हल्द्वानी (Haldwani) राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हल्द्वानी कारागार का निरीक्षण कर कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुल कैदियों की संख्या क्षमता से कई अधिक है।

holy-ange-school

हल्द्वानी (Haldwani) जेल में 382 कैदियों को रखे जाने की व्यवस्था है जबकि वहां क्षमता से बहुत अधिक 1586 कैदी रखे गये है महिला कैदियों की संख्या भी अधिक पायी गयी 35 की क्षमता के सापेक्ष वहां 62 महिला कैदी रखी गयी थी।

ezgif-1-436a9efdef


महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुकालात कर वहां कैदियों के अनुकूल व्यवस्था बनाने की मांग करेंगी। जेल के निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष को जेलर संजीव सिंह हयांकी ने बताया कि वहां महिला कैदी किसी भी प्रकार का उत्पादित रोजगार करने को तैयार नहीं है।

इसका पता चलने के बाद उन्होंने खुद महिला कैदियों से बात की और उन्हें समझाया कि बीती बातों को त्याग कर अपने नए भविष्य के लिए कुछ करे।

हल्द्वानी(Haldwani)- उपपा की बैठक -आओ मिलें जुलें बदलें


उन्होंने महिला कैदियों से कहा कि यदि वह अपना भविष्य सुधारना चाहती है तो वह उनकी मदद करेंगी इस पर महिला कैदियों ने कहा कि वह लोग कुछ न कुछ क्रियात्मक, मनोरंजन या आध्यात्मिक कार्य जरुर करेंगी और उन्होंने कह कि यदि उन्हें संसाधन उपलब्ध कराये जाये तो वह यहां पर बुनाई सिलाई व मोमबत्ती उत्पादन का कार्य कर सकती है।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि महिला कैदियों को इसके लिये जरुरी सामान उपलब्ध करा दिया जायेगा।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत (CM Trivendra Rawat) के अल्मोड़ा दौरे को लेकर बीजेपी ने शुरु की तैयारियां, 27 जनवरी को आएंगे अल्मोड़ा!

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp