shishu-mandir

अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर थमी वाहनों की रफ्तार, घंटों रहा जाम

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

त्यौहार के बाद लौट रहे लोगों को हुई भारी परेशानी

IMG 20181111 WA0036

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क:- अल्मोड़ा हल्द्वानी मोटर मार्ग में रविवार को यातायात परेशानी का सबब साबित हुआ|
शाम के समय इस मार्ग में खासकर खैरना से कैंचीं धाम तक लोगों को पल पल जाम से दो चार होना पड़ा| भवाली तक इसका असर दिखाई दिया| यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे|
रोड के किनारे चल रहे कार्य, के चलते वाहनों का दबाव जाम का कारण बना| कई प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद अपनी व्यथा सुनाई| ट्रेन से यात्रा करने वाले काफी परेशान दिखे| लोगों का कहना था कि शायद ही वह समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच पाएं|
ठंड से भी जाम में फंसे लोगों को दोचार होना पड़ा एंबुलेंस भी जाम में फसने को मजबूर रही| कई लोग पांच घंटे के अंतराल पर अल्मोड़ा या रानीखेत से हल्द्वानी पहुंचे| अभी भी यातायात एक दम सामाऩ् नहीं है| लेकिन 7 बजे के आसपास स्थिति काफी गंभीर हो गई थी|

IMG 20181111 WA0035

saraswati-bal-vidya-niketan