shishu-mandir

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस अकेडमी का वार्षिकोत्सव

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
photo -uttranews

मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने विद्यालय के विकास कार्यों को दिए एक लाख

photo -uttranews

अल्मोड़ा:- ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग का वार्षिकोत्सव गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया | विद्यालय के बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए | हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट ने अपने हास्य रचनाओं से सभी को हंसाया | अरुण तिवारी ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए |

photo-uttranews9

कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए उन्हें सफल नागरिक बनाने का आह्वान किया | उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की | विनोद पंत ने विद्यालय की शैक्षिक आखा प्रस्तुत की | प्रधानाचार्य अशोक पंत ने स्कूल की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया | संचालन गोविंद कुमार व प्रिया आर्या ने संयुक्त रूप से किया |

इस अवसर पर गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, ब्लाँक प्रमुख सूरज सिराड़ी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, दिनेश बिष्ट, कमला पति पांडे, कपिल नयाल, नवनीत पांडे, हेमसती, मुरलीधर, जीवन सिंह बिष्ट, रश्मि पंत, सलोनी विल्सन, पार्वती बिष्ट, गीता नेगी, गीता बिष्ट, ममता जोशी, विमला मेहता, अभिभावक संघ के पूरन सिंह नेगी सहित अनेक अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे |