Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गुलदार ने बछिया को मार डाला

बेरीनाग। गुलदार ने नगर के जमुना नगर वार्ड में एक बछिया को मार डाला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के बछिया सड़क किनारे…

बेरीनाग। गुलदार ने नगर के जमुना नगर वार्ड में एक बछिया को मार डाला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के बछिया सड़क किनारे थी। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने गुलदार को बछिया को खाते देखा तो हल्ला किया, जिस पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। मगर गुलदार के आने से क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई। बाद में नगर पंचायत कर्मी बछिया के शव को उठा ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25