गुलदार ने फिर मासूम पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

श्रीनगर गढ़वाल में मंगलवार को नगर के श्रीकोट गंगानाली में देर रात एक 4 साल की मासूम बच्ची पर गुलदार ने हमला बोल दिया। परिजनों…

श्रीनगर गढ़वाल में मंगलवार को नगर के श्रीकोट गंगानाली में देर रात एक 4 साल की मासूम बच्ची पर गुलदार ने हमला बोल दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

परिजनों ने किसी तरह उसे गुलदार के चंगुल से बचा तो लिया लेकिन हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बंगाली स्वीट शाॅप वाली गली निवासी बलवंत सिंह रावत की चार साल की बेटी अधीरा अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने शोर मचाकर गुलदार के चंगुल से किसी तरह अधीरा को बचाया, लेकिन गुलदार के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई।

जिस पर उसे तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया ।कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि गुलदार के हमले में चार वर्षीय अधीरा घायल हुई है। बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि बच्ची की स्थिति गंभीर है उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।