shishu-mandir

Pithoragarh- महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने किया शौर्य की पुस्तक का विमोचन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक ‘द मैजिकल ग्लब्ज’ का विमोचन किया। जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि आवास गृह में एक कार्यक्रम के दौरान शौर्य की पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। अच्छा बाल साहित्य आज की आवश्यकता है। बाल साहित्य से बच्चों के भीतर मानवीय गुणों का समावेश होता चला जाता है। बच्चा कहानियां पढ़ते-पढ़ते संस्कारों का पाठ भी सीखता है।

new-modern
gyan-vigyan

उन्होंने कहा कि ललित शौर्य नई पीढ़ी को अच्छी सौगात दे रहे हैं। विज्ञान लेखन चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वह इस कार्य को बखूबी कर रहे हैं। इस मौके पर ललित शौर्य ने बताया कि यह पुस्तक उनकी हिंदी में लिखी जादुई दस्ताने का अंग्रेजी रूपांतरण है। जिसका अनुवाद गुजरात की सुप्रसिद्ध अनुवादक स्मिता ध्रुव ने किया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

कहा कि इस पुस्तक में विज्ञान की कहानियां हैं और विज्ञान की जटिल संकल्पना को कहानियों के माध्यम से सरलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, प्रकाश जोशी, गिरीश जोशी, जुगल किशोर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।