विशेष- सरकार के दावे निकले खोखले, एक साल में दोगुने से ज्यादा बेरोजगारों ने कराया पंजीकरण

दिल्ली। देश में बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है इस बात को लोकसभा में राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले बेरोजगारों से संबंधित…

दिल्ली। देश में बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है इस बात को लोकसभा में राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले बेरोजगारों से संबंधित पूछे गए एक सवाल के जवाब से समझा जा सकता है। इसके अलावा यह तथ्य भी सामने आया है कि राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना के लिए बजट में आवंटित कुल रकम का आधा भी खर्च नहीं हो पाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

लोकसभा में सरकार ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में रोजगार चाहने वाले कुल 28.47 लाख लोगों ने राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में रोजगार चाहने वालों के पंजीकरण की संख्या 65.41 लाख हो गई है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय करियर सेवा परियोजना के लिए बजट में आवंटित कुल रकम का आधा भी खर्च नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा पंजीकरण झारखंड प्रदेश से हुआ है। लोगों के पंजीकरण में खासी तेजी आई है। बताते चलें कि National Career Service Portal बेरोजगार लोगों को रोजगार ढूंढने में मदद करने के लिए आरंभ किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल में पंजीकरण के माध्यम से नौकरी खोजने वाले लोग नौकरी खोज सकते हैं तथा नियोक्ता भी कर्मचारियों को प्राप्त कर सकते हैं।