दिल्ली। ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। इटैलियन मीडिया के मुताबिक पोप की मृत्यु ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुई। स्ट्रोक से उनके दिमाग में रक्तस्राव हो गया था। वह बीते एक माह से अस्पताल में भर्ती थे।
बताते चलें कि पोप फ्रांसिस पहले गैर-यूरोपीय पोप थे और उन्होंने चर्च में अनेक सुधारों के साथ सदैव असहायों की मदद करने पर जोर दिया।
पोप फ्रांसिस की स्मृति में भारत सरकार ने तीन दिवसीय राज्य शोक का ऐलान किया गया है, जो 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान, भारत के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन का आयोजन नहीं होगा।