राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखंड का सितारा: अल्मोड़ा के मृदुल जोशी का गेम ‘Goblin’s Call’ देशभर में टॉप-10 में शामिल

उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर दमक उठी है। अल्मोड़ा जिले के होनहार मृदुल जोशी, जो इन दिनों द्वाराहाट स्थित…

उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर दमक उठी है। अल्मोड़ा जिले के होनहार मृदुल जोशी, जो इन दिनों द्वाराहाट स्थित कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं, ने खुद द्वारा बनाए गए गेम ‘Goblin’s Call’ से देशभर में पहचान बना ली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मृदुल द्वारा तैयार यह गेम भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित World Audio Visual Entertainment Summit (WAVES) के अंतर्गत आयोजित ‘Road to Game Jam’ प्रतियोगिता में देशभर से आई हजारों प्रविष्टियों में टॉप 10 में चयनित हुआ है।

मुंबई में होगा मृदुल के गेम का लाइव प्रदर्शन

बताया गया है कि मृदुल का यह इनोवेटिव गेम 1 से 4 मई के बीच मुंबई में आयोजित WAVES शिखर सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े विशेषज्ञ