Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चार जून से बंद हो जाएगी गूगल पे सर्विस, जानिए क्यों नहीं करेगा काम

हाल ही में ऐलान हुआ था कि, Google Pay की भुगतान सेवा को 4 जून 2024 से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में बंद कर दि…

हाल ही में ऐलान हुआ था कि, Google Pay की भुगतान सेवा को 4 जून 2024 से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में बंद कर दि जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसके पीछे की वजह का कंपनी ने खुलासा कर दिया है। आइए आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी ने बताया कि गूगल के नए लॉन्च किए गए गूगल वॉलेट को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि, Google ने हाल ही में भारत में भी Google Wallet लॉन्च किया है।

देश में यूजर्स गूगल वॉलेट को अपने डिजिटल वॉलेट के जैसे यूज कर सकते हैं। केवल यूएसए ही नहीं कंपनी गूगल वॉलेट को बढ़ावा देने के लिए कई देशों में गूगल पे सर्विस को बंद करने की योजना बना रही है।

आपको बता दें, 2022 में Google Wallet ऐप को गूगल ने अमेरिका में लॉन्च किया था। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Google Pay 4 जून से USA में नहीं करेगा काम- कंपनी के अनुसार अमेरिका में Google Pay सर्विस सेवा को 4 जून से पूरी तरह बंद किया जा रहा है। ऐसे में जिन यूजर्स का G-Pay में बैलेंस बचा है, वह 4 जून तक अपने बचे अमाउंट को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके साथ ही यह सर्विस अन्य देशों में भी बंद की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी अन्य देशों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

इतना ही नहीं Google ने अपने ब्लॉग में यह भी कंफर्म कर दिया है कि, अमेरिका में गूगल पे सर्विस बंद का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर बिल्कुल भी नहीं होगा। देश में जी-पे और गूगल-वॉलेट दोनों अलग-अलग तरह से काम करेंगे।