Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गुड वर्क(good work)- देहरादून में रह कर अपने गांव वासियों के मदद(help) को आगे आए गुरना के जय प्रकाश, राशन किट उपलब्ध कराया

गुड वर्क(good work)- देहरादून में रह कर अपने गांव वासियों के मदद(help) को आगे आए गुरना के जय प्रकाश, राशन किट उपलब्ध कराया

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: 12अप्रैल- कोरोना संक्रमण के बीच हर कोई मदद(help) को आगे आ रहा है। लोग जरूरमंद लोगों की मदद को हाथ आगे बढ़ाने लग गए है(good work)।

हवालबाग ब्लॉक के गुरना निवासी कर्नल जय प्रकाश जोशी भी विपरीत परिस्थितिमें देश सेवा के साथ ही गांव के जरूरमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं।

कर्नल जोशी ने देहरादून में रहते हुए गांव के जरूरमंद लोगों के लिए राशन की किट उपलब्ध कराई।

कर्नल जोशी ने गांव के 20 जरूरतमंद लोगों के लिए दूरभाष से गांव के दुकानदार से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराई।

उन्होंने बताया कि ऐसे विपरीत परिस्थिति में आगे भी लोगों की सेवा करते रहेगें। उन्होंने बताया कि करीब 10 हजार की धनराशि से 20 लोगों को गेहूं, चावल, दाल, नमक, सहित अन्य जरूरी खाद्यान्न उपलब्ध कराया।

ऐसे समय में कर्नल जोशी द्वारा की गई मदद के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। कर्नल जोशी वर्तमान में देहरादून में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।