shishu-mandir

Train में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, यहां 50 प्रतिशत घटाए गए टिकट के दाम

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

Train भारत की अर्थव्यवस्था और भारतीय लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। कई लोग train में रोज सफर करते हैं और ऑफिस जाने से लेकर लंबी-लंबी दूरियां तय करते हैं। लेकिन हम देख रहे थे कि पिछले समय से कुछ जगहों पर किराए में वृद्धि हुई थी, लेकिन अब रेल में सफर करने वालों के लिए मुंबई से खुशखबरी आई है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

दरअसल मुंबई लोकल में सफर करने वाले सभी यात्रियों को एक तोहफा दिया गया है। यहां local AC train में सफर करने वाले लोगों के लिए किराया 50% तक कम कर दिया गया है। इससे मुंबई लोकल में रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भायखला रेलवे स्टेशन के हेरिटेज भवन के उद्घाटन के अवसर पर यह ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब अगर आप 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, तो पहले आपको इस local train में ₹65 देने पड़ते थे, जो अब घटकर ₹30 हो जाएंगे।

हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, कि AC local train के किराए किस तारीख से कम हो जाएंगे। आपको बता दें कि लोकल मुंबई की लाइफ लाइन है और हजारों लोग प्रतिदिन लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में सेंट्रल और पश्चिमी रेलवे दोनों हर रोज करीब 80 एसी लोकल ट्रेन चलाता है, अब देखना होगा कि यह किराया किस तारीख से लागू।