Gold Silver Price: सोनी ने भी शिवरात्रि पर बनाया रिकॉर्ड, चांदी में भी आई चमक, जाने 10 ग्राम गोल्ड का आज का रेट

Smriti Nigam
4 Min Read

Sone-chandi ka Bhav: आज यानी गुरुवार को सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 59,860 रुपये है। तो, वहीं बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 65,290 रुपये हैं।

Sone-chandi ka bhav 7 March 2024: बृहस्पतिवार को सोने के भाव बड़े हुए दिखाई दिए। वहीं चांदी के दामों में भी उछाल देखने को मिला। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 59,860 रुपये है। तो, वहीं बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 62,290 रुपये हैं।  आपको बता दे कि कल और आज मे सोने चांदी के भाव में मामूली से गिरावट देखने को मिली है। जानिए आपके शहर में सोने चांदी का भाव-

जान लें ज़रूरी बातें…
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोना खरीदने से पहले आपको इसकी सटीक जानकारी भी होनी चाहिए। सोने चांदी के दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों पर जा सकते हैं-

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 59,860
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 65,290

मुंबई में सोने के भाव
59,710 (22 कैरट)
65,140 (24 कैरट)

लखनऊ में सोने के भाव
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,860 रुपये है.
राजधानी में  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 65,290 है.

आगरा में सोने के भाव
59,860 (22 कैरट)
65,290 (24 कैरट)

चांदी के दाम
भारत में आज 1 किलो चांदी के दाम 74400 हैं  इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं.

कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना बेहतरीन होता है लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाई जा सकते हैं। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

रखें हॉलमार्क का ध्यान
सोना खरदीने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।