Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Gold-Silver Price Today: जानिए 15 अगस्त को क्या है सोने का भाव, 10 ग्राम गोल्ड खरीदने पर देने होंगे इतने पैसे

Gold Silver Rate Today 15 August: आज शुक्रवार 15 अगस्त के दिन हर कोई स्वतंत्रता दिवस मना रहा है ऐसे में सोने चांदी की कीमतों…

Gold Silver Rate Today 15 August: आज शुक्रवार 15 अगस्त के दिन हर कोई स्वतंत्रता दिवस मना रहा है ऐसे में सोने चांदी की कीमतों में भी हलचल जारी है। लगातार चौथे दिन सोने के रेट में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद 24 कैरेट शुद्ध सोना अब ₹100000 प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 1,01,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 93,000 रुपये के आसपास बना हुआ है।

आज चेन्नई मुंबई कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने का मूल्य 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इन शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 1,01,340 रुपये है। दूसरी ओर, उत्तर भारत के शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट का भाव 93,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,01,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।


सोने के इन भावों में बीते दिनों से चल रही हल्की गिरावट हुई है लेकिन इसके बावजूद या निवेश के लिहाज से सुरक्षित विकल्प है। आपको बता दे कि भारत सबसे ज्यादा मांग 22 कैरेट सोने की होती है जिससे गहने बनाए जाते हैं।


सोने के भाव में गिरावट नजर आई वहीं चांदी का भाव थोड़ा तेज हुआ है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल 116100 रुपए दर्ज हुआ है जो कि कल के मुकाबले ₹100 ज्यादा है। अगर विदेश में सोने की कीमत बढ़ती है तो भारत में इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का रेट बढ़ते ही देश में तेजी आ जाती है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में खरीदा जाता है। इसलिए अगर भारतीय रुपए डॉलर के मुकाबले कमजोर है तो भारत सोने का दाम बढ़ जाता है।


इसके अलावा भारत में त्योहारों और शादियों के मौसम में जब सोने की मांग बढ़ती है, तो इसकी कीमतें भी चढ़ जाती हैं। वहीं, मांग कम होने पर भाव में गिरावट आना स्वाभाविक है। साथ ही महंगाई बढ़ने पर लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुनते हैं इस स्थिति में बाजार में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे दाम में उछाल आता है।