अल्मोड़ा: बिना बताए घर से गई किशोरी को पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाला, कोरोना टेस्ट कराया तो निकली पॉजिटिव

ghar se gyi kishori nikali corona positive अल्मोड़ा, 16 अक्टूबर 2020 अल्मोड़ा में एक किशोरी बिना परिजनों को बताए घर से चली गई। पुलिस की…

ghar se gyi kishori nikali corona positive

अल्मोड़ा, 16 अक्टूबर 2020

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा में एक किशोरी बिना परिजनों को बताए घर से चली गई। पुलिस की तत्परता से नाबालिग को एक घंटे के भीतर ढूढ़ निकाला गया। जिसके बाद किशोरी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की सुबह अल्मोड़ा निवासी एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना महिला थाने में दी।
मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने शीघ्र नाबालिग की खोजबीन शुरू की।

अल्मोड़ा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों में किशोरी की तलाश की गई।
इसी दौरान पुलिस को एक टाटा सोमू वाहन में बैठकर किशोरी की हल्द्वानी जाने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल वाहन चालक का
मोबाइल नंबर पता कर उससे संपर्क किया और किशोरी को भवाली थाना में छोड़ने को कहा गया।

बाद में किशोरी को महिला थाना लाया गया। लेकिन किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया।

महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने बताया कि परिजनों के साथ जाने से इंकार के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जिसके बाद उसे बालिका निकेतन भेज दिया गया।

शुक्रवार यानि आज एहतियातन किशोरी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। इधर किशोरी के संपर्क में आए महिला पुलिस कर्मियों को एकांतवास में भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी एक बार पहले भी बिना परिजनों को बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी को ढूढ़ कर परिजनों के सुपुर्द कर​ दिया था।