shishu-mandir

दुकानों से PVC आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा महंगा, इससे बचना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर खुद करें ऑर्डर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

वर्तमान समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में एक है। जिसको एक पहचान पत्र के तौर ले इस्तेमाल किया जाता है। आजकल लोग पीसीएस कार्ड बनवाते है जिसमें ना तो कार्ड के कटने फटने की टेंशन रहती है और ना ही समय रहते फेडेड होने की। लोग पीवीसी कार्ड को सेंटर जाकर बनवाते हैं जी काफी खतरनाक इसलिए क्योंकि जो आपका आधार कार्ड प्रिंट कर रहे हैं वो उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आपको थोड़ा मेहनत करनी होगी। आप घर बैठे खुद भी पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

new-modern
gyan-vigyan

जिसके लिए आपको स्टेप्स फॉलो करने होंगे। यहां बताते है किस तरह से आप यह कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको एक लिंक पर जाना होगा। https://myaadhaar.uidai.gov.in/ इस लिंक पर जाएं।अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद एक सिक्योरिटी कोड डालना होगा। अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा, इसे एंटर कर दे।

saraswati-bal-vidya-niketan

अब कई ऑप्शन मिलेंगे जिनमें से आपको Order PVC Card Online पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपके आधार की डिटेल्स आ जाएंगी। नीचे दिए गए Next पर क्लिक करें। फिर अगले पेज पर पेमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहां नीचे दिए गए चेकमार्क पर क्लिक कर दें।इसके बाद Make Payment पर क्लिक कर देंफिर आपको पेमेंट करनी होगी। इसके बाद कुछ ही दिनों में आपके घर पर आपका पीवीसी कार्ड डिलीवर कर दिया जाएगाPVC कार्ड बनावाने के लिए आपको कुछ शुल्क देना होता है। एक कार्ड की कीमत 50 रुपये होती है। आप अपने घर के सभी लोगों के लिए भी पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं।