गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी अब मिली जमानत

मुंबई। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

5f826a20922c1f60392899deeba236b0

25

मुंबई। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्रफी से संबंधित मामले में जमानत दे दी है। गहना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।

गहना के प्रवक्ता ने कहा है, ‘पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।’

बता दें, गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया था। 

पुलिस को जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है।