Pithoragarh- एन्चोली-स्यूनी-तोली रोड पर गैस बांटने वाली गाड़ी का शुभारंभ

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। विधायक पिथौरागढ़ चन्द्रा पन्त ने विगत दिवस एन्चोली-स्यूनी-तोली सड़क पर घरेलू गैस सिलेंडर वितरण वाहन का फीता काट कर शुभारम्भ किया।

इस मौके पर विधायक ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर वितरण के लिए इस वाहन के संचालन से खड़किनी, धारी, मनारा, डाल, कुटखोली, ख़दीकियागैर, स्यूनी, पांगर, तोली, कांटे, शाहीखोला, बांस, बजौड, सिरपोली, घिंघरानी सहित दर्जनभर से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा उनका प्रयास रहता है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से हो। बताया कि इस मार्ग पर निश्चित समय अन्तराल में वाहन का संचालन किया जायेगा।
इधर, गैस प्रबंधक उषा राणा ने बताया कि प्रत्येक माह की 30 तारीख को इस रूट पर गैस सिलेंडर वितरण के वाहन का संचालन किया जायेगा।

Pकार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ग्राम प्रधान स्यूनी, ग्राम प्रधान तोली, ग्राम प्रधान इग्यार, ग्राम प्रधान धमौड़ और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।