shishu-mandir

चरस व गांजा  की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस किया गिरफ्तार

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181226 WA0015

अल्मोड़ा:-  लमगड़ा पुलिस ने करीब सवा लाख की कीमत की चरस व गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है | पुलिस के अनुसार आरोपी अपने खेतों में ही चरस व गांजे को तैयार करते थे |
मंगलवार को चैकिंग के दौरान टीम ने वाहन संख्या यूके- 04 -टीए- 9861 को चेक करने पर उदय सिंह मेहरा पुत्र शेर सिंह मेहरा निवासी ग्राम बैरक पो- देवीधूरा थाना पाटी जिला चम्पावत के कब्जे से 1.10 किलोग्राम नाजायज चरस तथा चालक सुन्दर सिंह पुत्र धनपत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट देवीधूरा जनपद चम्पावत के कब्जे से 2.800 किलोग्राम नाजायज गांजा (कीमत 1,10000 रु) बरामद कर थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0 45/18 धारा 8/20/22/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष लमगड़ा राजेन्द्र विष्ट ने बताया की उदय सिंह व सुन्दर सिंह दिन के समय पुलिस की ज्यादा चैकिंग के कारण रात के समय चरस व गांजा अपने खेत में बोयी भांग से तैयार कर बाबाओं को बेचने देवीधूरा से हल्द्वानी बौलेरो से जा रहे थे लमगड़ा पुलिस द्वारा की जा रही अचानक चैकिंग के दौरान मय माल के पकड़े गये तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।