shishu-mandir

पिथौरागढ़ में उत्साहपूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5


पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 8 बजे सभी सरकार, गैर सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद गांधी जी और शास्त्री जी की मूर्तियों तथ चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन दर्शन पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय के गांधी चौक में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सीडीओ अनुराधा पाल सहित अनेक गणमान्य लोग, आम जनता और विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर गांधी जी के आत्मनिर्भर जीवन दर्शन से संबंधित चर्खा, सूत कातने की तकली और अन्य चीजों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। अनेक जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी व चर्चाएं आयोजित कर गांधी जी व शास्त्री जी को याद किया गया।

new-modern
gyan-vigyan


वहीं पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह’ के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, बीबी तिवारी ने पुलिस संचार कार्यालय में, और डीएसपी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल ने पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन, डीएसपी डीडीहाट-धाररचूला ने थाना मुनस्यारी और सभी प्रभारियों ने अपने थाना-शाखा प्रांगण में राष्ट्रपिता गांधी और शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अधीनस्थ कर्मियों को सत्य, अहिंसा व शांति की प्रतिज्ञा और शपथ दिलाई। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मतदाताओं में जन जागरुकता बढ़ाने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस बल को मतदाता शपथ दिलाई गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुलिस लाइन परिसर और थानों में सफाई और प्लास्टिक उन्मूलन के लिए अभियान चलाकर एकत्रित प्लास्टिक संबंधित नगरपालिका को उपलब्ध कराया गया।


इधर आंगनबाडी केंद्र सिमलगैर-द्वितीय में जयंती पर गांधी जी शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर केंद्र में मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रा नीमा खत्री ने दोनों महापुरुषों के जीवन और योगदान के बारे में बताकर बच्चों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में सहायिका कंचना पाटनी, अख्तर अली, सिमरन ,महफूज आदि मौजदू रहे।