अभी अभी पर्यावरण

वन सरंक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गजेंद्र पाठक हुए सम्मानित

Gajendra Pathak honored for doing excellent work in forest protection

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

वन सरंक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गजेंद्र पाठक को सम्मानित किया। गजेंद्र कुमार पाठक के दिशा निर्देशन में शीतलाखेत,स्याहीदेवी क्षेत्र में जंगल बचाओ जीवन बचाओं अभियान चल रहा है। यह अभियान स्याहीदेवी विकास मंच शीतलाखेत की ओर से शुरू किया गया था और अब पूरे शीतलाखेत क्षेत्र के जंगलों में इस मंच की पहल का सकारात्मक असर दिख रहा है।


विगत दिवस यानि कल 26 जनवरी को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊ प्रसन्न कुमार पात्रो ने वानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गजेंद्र पाठक स्याहीदेवी विकास मंच ,शीतलाखेत को सम्मानित किया गया।


स्याहीदेवी विकास मंच पिछले 20 वर्षों से शीतलाखेत क्षेत्र में जंगल बचाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मंच वन विभाग के साथ मिलकर जंगलो की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए गए। मंच की पहल पर शुरू हुए इस अभियान में जंगलों को आग से बचाने में क्षेत्रवासियो खासतौर पर महिलाओ का जबरदस्त योगदान रहा है। ​जंगल बचाने में जुटी महिलाओ ने निर्णय लिया है कि जलौनी लकड़ी के लिए चौड़ी पट्टी के पेड़ों को नही काटेंगे।


पिछले 20 वर्षों के प्रयास से क्षेत्र में घने चीड़ के जंगलों के बीच बॉज,बुरांश,काफल, उतीश, पागर के पौधे प्राकृतिक रूप से उग गए और यह जनता और वन विभाग के आपसी तालमेल से एक कीर्तिमान रचने जैसा है। डीएफओ अल्मोड़ा महातिम यादव ने गजेंद्र पाठक को पुरुस्कृत किये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि शीतलाखेत क्षेत्र के लोगों वन एवं वन जीवो के समर्पण अनुकरणीय है।

यह भी पढ़े   कुमाऊं के इस जिले में भूंकप (earthquake) से डोली धरती

Related posts

सिल्ट के चलते फिर बंद हुई पानी की पंपिग,शनिवार को फिर सूखे रहेंगे नल!

अल्मोड़ा- अलंकार स्वीटस के मालिक प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन (Pradeep Kumar Gupta dies)

Newsdesk Uttranews

कांग्रेस कार्यालय में तोड़ ​फोड़ पर नाराज कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

उत्तरा न्यूज डेस्क