हरी मिर्च से मटर तक, गाजर के अलावा इन 6 सब्जियों से भी बनता है स्वादिष्ट हलवा, जानिए आसान रेसिपी

आयरन से भरपूर चुकंदर से हलवा बनाया जा सकता है। इसके लिए पहले चुकंदर को कद्दूकस करें और फिर देसी घी में हल्का भूनें, क्योंकि…

आयरन से भरपूर चुकंदर से हलवा बनाया जा सकता है। इसके लिए पहले चुकंदर को कद्दूकस करें और फिर देसी घी में हल्का भूनें, क्योंकि पकाते समय इसमें मिट्टी जैसा स्वाद निकल सकता है। इसके बाद इसे दूध में पकाएं और अंत में चीनी, मेवा और इलायची पाउडर डालकर तैयार करें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मटर का हलवा बनाने के लिए मटर के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार करें। इसे देसी घी में भूनें, फिर थोड़ा पानी और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद भुना हुआ खोया और मेवा डालें, इलायची पाउडर मिलाकर दो-तीन मिनट पकाएँ। आपका स्वादिष्ट मटर का हलवा तैयार है।

कद्दू का हलवा व्रत के समय खास तौर पर बनाया जाता है। इसे स्वादानुसार चीनी या गुड़ के साथ देसी घी, दूध, मेवा और खोया डालकर तैयार किया जाता है। गाजर के हलवे की तरह ही इसे भी आसानी से बनाया जा सकता है।

हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए हल्की तीखी मिर्च लें, इसके बीज निकालकर 3-4 मिनट उबालें। फिर इसे पीसकर घी में भूनें। चीनी और मावा मिलाकर 2-3 मिनट भूनें और नट्स से सजाएँ।

लौकी का हलवा भी गाजर और चुकंदर की तरह बनाया जाता है। कद्दूकस करके घी में भूनें, दूध और खोया डालें। चीनी, मेवा और इलायची डालकर हलवा तैयार करें।


सर्दियों में शकरकंद का हलवा क्रीमी टेस्ट देता है।

शकरकंद को उबालें या रोस्ट करें, घी में भूनें और गुड़ या चीनी डालकर पकाएँ। इलायची, केसर और नट्स मिलाकर स्वादिष्ट हलवा तैयार हो जाता है।