shishu-mandir

दुखद :-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना कुंती देवी का निधन

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा के ग्रामसभा सल्ला कफड़खान निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दिवान सिंह मेहता की धर्मपत्नी कुन्ती देवी का निधन हो गया है | वह 90 वर्ष की थीं|
उन्होंने अपने निवास स्थान ग्राम सल्ला में अंतिम सांस ली| रविवार को 2 बजे अपराह्न उनका अंतिम संस्कार जागेश्वर स्थित शमशान घाट में किया जायेगा।
स्वर्गीय कुन्ती देवी के पुत्र गिरीश मेहता अल्मोड़ा में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
अल्मोड़ा जन अधिकार मंच ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है|
पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, जीवन नाथ वर्मा, घनानन्द जोशी, हेम चन्द्र जोशी, पंकज वर्मा, कमल पन्त, पान सिंह बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पुष्पा सती आदि ने शोक व्यक्त किया।

saraswati-bal-vidya-niketan