shishu-mandir

पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 12 नवंबर 2021

स्वतत्रंता संग्राम सेनानी स्व0 राम सिंह धौनी को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्वां​जलि दी गयी। स्व0 राम सिंह धौनी ट्रस्ट ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर क्रान्तिदूत राम सिंह धौनी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
राम सिंह धौनी ट्रस्ट के आह्वान पर लोग यहां सैकुड़ा बैण्ड तिराहे में स्थित राम सिंह धौनी पार्क मे पहुंचे और पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा मे पुष्पांजली अर्पित कर उन्हे याद किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि देश की आजादी के लिये अलख जगाने वालो मे राम सिंह धौनी प्रमुख थे। राम सिंह धौनी ने विद्यार्थी काल से ही देश सेवा की।

ट्रस्ट के ​सचिव भूपेंद्र नेगी ने कहा कि स्व0 राम सिंह धौनी ने ना केवल उत्तराखंड मे वरन् देश के अनेक स्थलो मे जाकर देश की आजादी के लिये लोगो को जागृत किया। कहा कि उनकी कर्मस्थली मे कुमाऊं राजस्थान नेपाल महारास्ट्र आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

रुप सिंह बिष्ट ने कहा कि जय हिन्द का नारा सर्वप्रथम उनके द्वारा दिया गया जो कि बाद मे सुभाष चंद्र बोस ने आईएनए के लिये बुलन्द किया। हयात सिंह गैड़ा ने कहा कि स्व0 रा​म सिंह धौनी ने अंग्रेज सरकार के डिप्टी कलेक्टर की नौकरी अस्वीकार की और वह देश सेवा मे लगे रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी सी जोशी, संचालन भूपेन्द्र सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष हयात सिंह गैडा,स्व0 राम सिंह धौनी की पुत्री हरिप्रिया नेगी के पुत्र और ट्रस्ट के सचिव भूपेन्द्र नेगी,कोषाध्यक्ष भगवती परिहार,सम्प्रेक्षक बीबी तिवारी , हीरा सिंह बिष्ट,रुप सिंह बिष्ट,हरिता नेगी आदि मौजूद रहे।